Read Time:1 Minute, 4 Second
चमोली। भारतीय रेडक्रॉस शाखा चमोली की ओर से कायाकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल गोपेश्वर परिसर में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा के कार्यक्रम सचिव सुरेंद्र रावत और कोषाध्यक्ष चरण सिंह नेगी ने किया।
अभियान के दौरान रेडक्रॉस सदस्यों ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सुनील बिष्ट, उषा रावत, महेंद्र सिंह नेगी, शंकर बिष्ट, रेखा नेगी, जयंती सहित रेडक्रॉस के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

