गौचर में दिव्यांग सहायता शिविर: 341 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, जीवन को मिली नई राह

jantakikhabar
0 0
Read Time:5 Minute, 0 Second

जयपुर फुट के सहयोग से पांच दिवसीय शिविर का समापन, छह जिलों के लाभार्थियों को मिला लाभ; 53 को कृत्रिम पैर और 111 को कान की मशीन वितरित

गोपेश्वर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गौचर में आयोजित पांच दिवसीय वृहद दिव्यांग सहायता शिविर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में छह जनपदों के 341 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। किसी को चलने का सहारा मिला तो किसी को सुनने की क्षमता में मदद मिली। वहीं व्हीलचेयर, बैसाखी और अन्य उपकरणों से कई दिव्यांगजनों के लिए दैनिक जीवन की राह आसान हुई।

पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गौचर में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर (जयपुर फुट) के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार की विशेष पहल पर आयोजित इस शिविर में चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और अल्मोड़ा के दिव्यांगजनों को उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि शिविर में 53 दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, आठ को कृत्रिम हाथ, 111 को कान की मशीन, 41 को व्हीलचेयर और 23 को बैसाखी वितरित की गई। इसके अलावा छड़ी, कैलिपर, वॉकर और ईसीआर सहित विभिन्न सहायक उपकरण भी दिए गए। कुल 341 दिव्यांगजन शिविर से लाभान्वित हुए।

जनपदवार आंकड़ों के अनुसार चमोली के 271, रुद्रप्रयाग के 24, बागेश्वर के 22, पौड़ी के आठ, टिहरी के दो और अल्मोड़ा के दो दिव्यांगजनों को सहायता दी गई।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। ऐसे शिविर दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए जयपुर फुट की टीम का आभार जताया।

शिविर में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य और सेवायोजन विभाग की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। इनके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया।

समापन समारोह में जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने जयपुर फुट की टीम के सदस्य अनुज लोधी (टीम लीडर), मोतीलाल, मनोज, गजेन्द्र, मुकेश, मोहम्मद खालिद, रोहित और विशाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान गैरसैंण के सोबन सिंह, नंदानगर के माधो सिंह एवं पुष्कर सिंह को कृत्रिम पैर, रुद्रप्रयाग के संजय सिंह को कृत्रिम हाथ, रेखा देवी और दीपा देवी को कान की मशीन तथा पुष्कर राम एवं ममता देवी को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जयपुर फुट के कोऑर्डिनेटर चंद्रशेखर भंसाली, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य बृजमोहन नेगी एवं गणेश मिश्रा, प्रधानाचार्य केएस बिष्ट, मनोज तिवारी, हेम मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 से 15 विभूतियां होंगी सम्मानित, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित […]

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!