चमोली। जिला सहकारी बैंक की चमोली शाखा से पीपलकोटी स्थानांतरित हुए कर्मचारी जगदीप फर्स्वाण के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए बैंकिंग सेवाओं में दिए गए योगदान की सराहना की और भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर जगदीप फर्स्वाण ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां साझा करते हुए बताया कि इस अवधि में बैंक में 30 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि बढ़ाई गई, जबकि 20 से 22 करोड़ रुपये तक के ऋण वितरित किए गए। इसके अलावा जिले में समूह के अंतर्गत सर्वाधिक बैंक खाते खोलने का कार्य भी शाखा ने किया।
उन्होंने कहा कि जनमानस के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करना और बैंकिंग सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही। बैंक और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर ग्राहकों का विश्वास जीतने का प्रयास किया गया। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों के सहयोग को दिया।
समारोह में रजत मैखुरी ने कहा कि बैंक की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जगदीप फर्स्वाण के कार्यकाल में बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के प्रयास सराहनीय रहे।
इस मौके पर संदीप पुरोहित, रजत मैखुरी, लता, आयुष, सुशील झिंक्वाण, देवेंद्र पंवार, कुंवर सिंह, नवीन फर्स्वाण, मनीष पंवार, हिमांशु डुंगरियाल, गौरव जोशी सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

