उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 से 15 विभूतियां होंगी सम्मानित, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित विभूतियों को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

सम्मानित होने वालों में राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता में मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत में हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायन में हेमा नेगी करासी तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह, पर्यावरण संरक्षण में सुरेश भाई तथा लोक गायन में रेशमा शाह को यह सम्मान मिलेगा।

खेल के क्षेत्र में एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। राज्य स्थापना दिवस पर इन विभूतियों का सम्मान प्रदेश की प्रतिभाओं और उल्लेखनीय योगदान को पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!