चमोली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गोपेश्वर स्थित गढ़वाल होटल में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनपद के समस्त वार्डों एवं गांवों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने हेतु आवश्यक कार्ययोजना, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यशाला में बालाजी सेवा संस्थान, देहरादून के अजीत जस्सर ने प्रतिभागियों को तंबाकू मुक्त गांव एवं वार्ड बनाने की प्रक्रिया, ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा समुदाय आधारित जनजागरूकता अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गोपेश्वर नगर क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं एवं विकासखंड दशोली के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने कार्यशाला में सहभागिता करते हुए तंबाकू नियंत्रण एवं जनजागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों, युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला में किशोर न्याय एवं बाल कल्याण समिति से लक्ष्मी बोरा, ममता भट्ट, रजनी पंवार, कविता नेगी, किरण बिष्ट, ललित मोहन किमोठी, प्रवीण बहुगुणा, रेखा नेगी, शिवम जोशी, सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, सीमा असवाल, सीमा बिष्ट, सूरज प्रकाश, अशोक बिष्ट तथा सुधीर तिवारी,बबीता देवी, देवकी देवी, कविता भंडारी, संतोषी कुँवर, सुशीला देवी उपस्थित रहे।


