कर्णप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और भव्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग राकेश भट्ट की अध्यक्षता में ‘थाना दिवस’ के अवसर पर चौकी बाजार में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष विरेन्द्र मिंगवाल सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी समन्वय से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और सुखद वातावरण प्रदान किया जाएगा।
“हमारा लक्ष्य है कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को कर्णप्रयाग में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” > — राकेश भट्ट, प्रभारी निरीक्षक, कर्णप्रयाग


