औली-जोशीमठ सड़क मार्ग पर चमोली पुलिस ने  सुरक्षा को लेकर लगाये रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड 

jantakikhabar
1 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 0 Second
गोपेश्वर।पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव  द्वारा आगामी 31 दिसंबर के दौरान जनपद के पर्यटक स्थल औली में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगो की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ को औली-जोशीमठ सड़क मार्ग पर रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड व कान्वेन्स सीसे लगाने आदेश दिए थे।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ  राकेश चन्द्र भट्ट एवं यातायात उ0नि0  दिगम्बर उनियाल द्वारा औली जोशीमठ मार्ग पर अनेक स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप, साइन बोर्ड व कान्वेन्स सीसे लगाए गए।
पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव ने कहा कि औली जोशीमठ सड़क मार्ग पर पाला-बर्फवारी के कारण वाहन फिसलने व दुर्घटना की सम्भावना रहती है।
इस लिहाज से चेतावनी बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र, मार्ग संकरा होने की जानकारी के साथ ही यातायात सांकेतिक सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों को सुरक्षित और  यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षित और सुगम यात्रा हेतु चमोली पुलिस लगातार अपनी तैयारियां में जुटी है। इस दौरान आरक्षी हरीश काण्डपाल, आरक्षी राहुल जोशी, आरक्षी नीरज भण्डारी, आरक्षी जोगेन्द्र मौजूद रहे।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपेश्वर महाविद्यालय में महकी गढ़वाली व्यंजनों की खुशबू

चमोली।अपनी संस्कृति अपना खानपान” के तहत स्ववित्त पोषित बीएड विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विविध प्रकार के स्थानीय व्यंजन पकाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो एमके उनियाल ने कहा कि लोक संस्कृति में खानपान शैली का विशेष योगदान है नई पीढ़ी को इस संबंध में […]

You May Like

Subscribe US Now

Share