Read Time:1 Minute, 12 Second
चमोली। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के प्रकरण को लेकर सोमवार को ज्योतिर्मठ में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान विधायक लखपत बुटोला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए चढ़ावे से जुड़े मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण का जल्द खुलासा करने तथा दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


