गुड्डू सिंह बिष्ट बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

jantakikhabar
1 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

पीपलकोटी।चमोली भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक विस्तार और आगामी लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इसी क्रम में भाजपा मंडल पीपलकोटी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता  गुड्डू सिंह बिष्ट को भाजपा किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

गुड्डू सिंह बिष्ट लंबे समय से पीपलकोटी क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और किसानों के मुद्दों पर उनकी पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिले की यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।उनकी इस नियुक्ति की घोषणा होते ही पीपलकोटी मंडल सहित पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि गुड्डू सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

पीपलकोटी मंडल के समस्त पदाधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक, हर तरफ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रकृति की गोद और विज्ञान की दुनिया से रूबरू हुए, पीएम श्री राइका माणा घिघंराण के छात्र

गोपेश्वर।शिक्षा केवल चारदीवारी के भीतर नहीं, बल्कि प्रकृति और प्रयोगों के बीच भी फलती-फूलती है। इसी उद्देश्य के साथ आज पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज माणा घिघंराण   के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण  का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आज विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन चोपता की प्राकृतिक सुंदरता […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!