उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच विधायक बने मत्री

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second

विधायक मदन कौशिक, खजान दास, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैडा बने मंत्री

 

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को हो गया। नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई।लोक भवन में आयोजित एक  सादे समारोह में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा से  विधायक खजान दास ने शपथ ग्रहण की।
ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है।
ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। हरिद्वार शहर से विधायक मदन कौशिक, रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी, रुड़की से प्रदीप बत्रा, भीमताल राम सिंह कैड़ा और देहरादून की राजपुर विधानसभा से विधायक खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई ।
उत्तराखंड राज्य में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और महिला- युवा संतुलन साधने की कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली चल रहे थे, जिसके बाद से ही समय समय पर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चलती रही है। ऐसे में वर्तमान सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरा होने से ठीक तीन दिन पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है।

धामी कैबिनेट में अब 12 मंत्री 

साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में सरकार के गठन के साथ ही तीन मंत्रिमंडल के पद खाली चल रहे थे। लेकिन कुछ समय बाद ही  26 अप्रैल 2023 को समाज कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद एक और मंत्रिमंडल का पद खाली हो गया। इसके साथ ही 16 मार्च 2025 में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से दिए गए विवादित बयान के बाद उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में धामी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री के पद खाली चल रहे थे। शुक्रवार को धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल होने से अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 12 मंत्री हो गए हैं।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली की बेटी आंचल फर्स्वाण ने जीता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जनपद के किरुली गांव की आंचल फर्स्वाण ने शनिवार को देहरादून में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। 21 प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में आंचल ने अपनी प्रतिभा और सुंदरता से जजों का दिल जीत […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!