मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हल्द्वानी में मचे बबाल को लेकर आपातकाल बैठक, अराजक तत्वों को गोली मरने के आदेश

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 30 Second

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा 

डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया,
दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री  धामी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।
मुख्यमंत्री धामी  ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक  अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री  धामी ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।
जिलाधिकारी ने  दूरभाष पर मुख्यमंत्री को बताया  कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये हैं।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
67 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
33 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूसीसी को लेकर गोपेश्वर में भाजपाइयों में खुशी की लहर, बांटी मिठाई

चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टैंड पर नगर मंडल गोपेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समान नागरिक संहिता अधिनियम को उत्तराखंड विधानसभा में पारित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं उत्तराखंड विधानसभा का आतिशबाज़ी एवं मिष्ठान वितरण कर आभार व्यक्त किया।बताते चलें की वर्तमान विधानसभा सत्र में प्रदेश […]

Subscribe US Now

Share