भाजपा ने अल्मोड़ा, नैनीताल व टिहरी संसदीय सीट पर किए अपने प्रत्याशी घोषित

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:1 Minute, 56 Second

हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल सीट पर जल्द नाम फाइनल होने की उम्मीद

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा  ने अपनी तैयारी को तेज कर दी है। भाजपा  ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट  जारी हो गए है। इस लिस्ट में भाजपा  हाईकमान ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर नाम फाइनल किये हैं। इन तीन लोकसभा सीटों में अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल लोकसभा सीट पर नाम फाइनल नाम तय हो गए। तीनों ही लोकसभा सीटों पर भाजपा  ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है।
उत्तराखंड में लोकसभा  लोकसभा की  पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है,जिनमें हरिद्वार लोकसभा सीट से डा  रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं।इस सीट पर अभी फैसला नहीं किया गया है। दूसरी लोकसभा सीट नैनीताल सीट पर अजय भट्ट सांसद हैं।अजय भट्ट इस समय मोदी सरकार में केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री हैं। अल्मोड़ा से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंचने वाले अजय टम्टा को भी एक बार फिर पार्टी ने मौका दिया है।  टिहरी संसदीय सीट से एक बार फिर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट दिया गया है । प्रदेश की हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल सीट पर नामों  की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन दोनों सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

04 मार्च को आयोजित होगी महिला मैराथन दौड

    गोपेश्वर।महिला सशक्तिकरण के तहत 04 मार्च, सोमवार को राष्ट्रीय महिला शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुलिस, पीजी कॉलेज, युवा कल्याण, होमगार्ड, खेल आदि विभागों की महिला कार्मिक प्रतिभाग करेंगी। यह जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि 04 मार्च को […]

Subscribe US Now

Share