![cropped-AAPNKHABAR-1.jpg](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/cropped-AAPNKHABAR-1.jpg)
Read Time:1 Minute, 13 Second
उत्तरकाशी । यमुनोत्री हाइवे पर खरादी के निकट मोटरसाइकिल- बोलेरो वाहन की आमने-सामने भिंडत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची बड़कोट पुलिसने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में लाया है। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं गंभीर घायल
का प्रथामिक उपचार करने के बाद देहरादून रेफर कर दिया। मामले में थाना प्रभारी बड़कोट संतोष कुंवर ने बताया कि यमुनोत्री हाइवे पर गुरुवार करीब तीन बजे खरादी के पास एक बोलेरो वाहन Uk11TA1896 और बाइक UP 31b9659 की आमने-सामने भिंडत हो गई। हादसे में कृष्णा गांव निवासी अजीत ( 19 ) पुत्र सुनील शाह की मौत हो गई है। आयुष ( 17 ) पुत्र उद्यम सिंह चौहान गंभीर घायल हो गया है।
![Avatar](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-31-at-11.19.38.jpg)