गोपेश्वर। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य हितों को प्राथमिकता देते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सांसद ने सांसद निधि से 65 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इस से गोपेश्वर में एक अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर स्थापित की जाएगी। इस को लेकर क्षेत्रीय जनता में हर्ष की लहर है।गौरतलब है कि गोपेश्वर और आसपास के सीमांत क्षेत्रों में लंबे समय से गोपेश्वर में एक आधुनिक डायलिसिस सेंटर की मांग की जा रही थी, जो अब जल्द ही धरातल पर उतरने जा रही है। इस स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने से गोपेश्वर सहित पूरे जिले के किडनी रोगियों को इलाज के लिए अब ऋषिकेश, देहरादून या अन्य दूर-दराज के बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।डायलिसिस सेंटर केंद्र के स्थापित होने से न केवल गोपेश्वर बल्कि चमोली जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीजों को भी समय पर आपातकालीन और नियमित उपचार की सुविधा मिल सकेगी। पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी व भाजपा नेता पूर्व पार्षद नवल भट्ट ने भी कुछ दिनों पूर्व पत्र लिख कर गढ़वाल सांसद से गोपेश्वर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डायलिसिस सेंटर स्थापित करने की गुहार लगाई थी।डायलिसिस सेंटर की धन शशि स्वीकृत होने पर उन्होंने गढ़वाल सांसद का आभार व्यक्त किया।
गोपेश्वर में खुलेगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने जताया सांसद का आभार
Read Time:2 Minute, 3 Second

