पीपलकोटी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पीपलकोटी स्थित होटल अजय पैलेस में आयोजित दो दिवसीय ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पार्टी की विचारधारा और भविष्य की रणनीतियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यकर्ता बनेंगे पार्टी की रीति-नीति के संवाहक
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वक्ताओं ने जोर दिया कि इस प्रकार के आयोजनों से कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। समय-समय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों से कार्यकर्ता न केवल दक्ष बनेंगे, बल्कि पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों से पूर्णतः प्रशिक्षित होकर उन्हें जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस कुशल प्रशिक्षण का सीधा लाभ आगामी चुनावों और संगठन विस्तार में देखने को मिलेगा।
जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना,संगठन ही शक्ति है और एकजुटता ही जीत का आधार है।
नाराजगी दूर, अब एक मंच पर चमोली भाजपा
इस अवसर पर ऋषि कड़वाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा “चमोली जिले में भाजपा के भीतर जो भी आपसी मतभेद या नाराजगी थी, वह अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। आज जिले के सभी कार्यकर्ता और नेता एक मंच पर आकर एकजुट हो गए हैं। भाजपा परिवार भविष्य में भी इसी तरह संगठित रहेगा और मिलकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।सरकारी योजनाओं और पार्टी के सिद्धांतों को जमीनी स्तर तक ले जाना। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।


