सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम:गौरव कुमार

jantakikhabar
0 0
Read Time:5 Minute, 23 Second

गोपेश्वर। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक पहलों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के साथ ही इनके प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका पर संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तभी पहुंच सकता है, जब उनकी सही और उपयोगी जानकारी समय पर आमजन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्थानीय मीडिया की व्यापक पहुंच के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, ई-20 पहल एवं हरित ईंधन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, नशा मुक्त भारत अभियान, जीआई टैगिंग तथा ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

विषय विशेषज्ञों ने योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस दौरान पत्रकारों ने योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े सवाल उठाए, जिनका विशेषज्ञों ने तथ्यपरक जानकारी देकर समाधान किया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि ब्लॉक और ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ उनके क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाकर बेहतर जनसंवाद स्थापित किया जा सकता है।

कार्यशाला में ‘जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रसार में मीडिया की भूमिका’ विषय पर विशेष संवाद भी हुआ। इसमें पत्रकारों ने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक सूचनाओं की पहुंच, जनजागरूकता, योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद को लेकर अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए।

विषय विशेषज्ञों ने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ व्यापक स्तर तक तभी पहुंच सकता है, जब पात्र लाभार्थियों को समय पर सरल, सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध हो। इस दिशा में मीडिया प्रशासन और जनता के बीच प्रभावी सेतु की भूमिका निभा सकता है।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुन्द्रियाल, प्रेस क्लब चमोली के संरक्षक क्रांति भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विषय विशेषज्ञ और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!