Read Time:1 Minute, 15 Second
पीपलकोटी। भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के तत्वावधान में आयोजित ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग’ का भव्य शुभारंभ पीपलकोटी के अजय पैलेस में हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी सांगठनिक लक्ष्यों के प्रति जागरूक किया गया।
वर्ग के प्रभारी ऋषि कंडवाल ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के अनुशासन और रीति-नीति की बारीकियों से अवगत कराया। जिला अध्यक्ष गजपाल वर्तवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं की क्षमता विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं।


