उत्तराखंड दूरसंचार परिमंडल में पुनर्गठन नीति के विरोध में कर्मियों का प्रदर्शन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

श्रीनगर। उत्तराखंड दूरसंचार परिमंडल के कर्मचारियों ने बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा लागू की जा रही पुनर्गठन नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इसे कर्मी विरोधी बताते हुए नीति को वापस लेने की मांग की।

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 28 जुलाई से शुरू हुए तीन दिवसीय विरोध कार्यक्रम के तहत 30 जुलाई को बीएसएनएल श्रीनगर परिसर में कर्मचारियों ने कार्यालयो का कार्य प्रभावित कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों एवं यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बीएसएनएल प्रबंधन मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा उत्तराखंड दूरसंचार परिमंडल के लिए लागू की जा रही पुनर्गठन नीति मनमाने ढंग से लागू की जा रही है, जिससे कर्मचारियों के हित और उनके मौलिक अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने मांग की कि इस नीति पर पुनर्विचार कर कर्मचारियों की आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाए।

संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार, संचार मंत्रालय और बीएसएनएल प्रबंधन ने पुनर्गठन नीति को वापस नहीं लिया तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान जोगेंद्र, देवाशीष पंवार, वीरू कुमार, अमर चौहान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, हेल्पलाइन-1905 की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!