वनाग्नि बुझाते समय युवक की मौत, परिवार को 15 लाख सहायता का लिखित आश्वासन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

वन विभाग ने आर्थिक मदद, बीमा राशि और रोजगार का भी दिया भरोसा

चमोली। बिरही क्षेत्र के जंगलों में वनाग्नि बुझाने के दौरान पाखी गांव निवासी राजेन्द्र सिंह की मौत के बाद वन विभाग ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का लिखित आश्वासन जारी किया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वनाग्नि नियंत्रण के दौरान हुई इस आकस्मिक दुर्घटना में जान गंवाने वाले राजेन्द्र सिंह के परिवार को कुल न्यूनतम 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पत्र के अनुसार यह धनराशि वन विभाग के कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से कटौती कर एकत्रित की जाएगी और 30 जून तक मृतक की पत्नी दीपा देवी के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। इसके साथ ही एक दिन का वेतन मृतक परिवार को अतिरिक्त सहयोग के रूप में दिया जाएगा।

प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी दी कि इसके अलावा मृतक की पत्नी को 10 लाख रुपये की बीमा राशि तथा 4 लाख रुपये आपदा मद से भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही परिवार की आजीविका को ध्यान में रखते हुए दीपा देवी को आउटसोर्स के माध्यम से रोजगार भी दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 20 मई को चमोली रेंज के बिरही क्षेत्र में वनाग्नि बुझाने के दौरान राजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से झुलस कर मृत्यु हो गई थी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैसाल के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश; आस्था के केंद्र में हुई चोरी से आहत हैं लोग, जल्द खुलासे की मांग

पीपलकोटी।दशोली ब्लॉक के अंतर्गत जैंसाल गांव स्थित मां भगवती राजराजेश्वरी मंदिर से चांदी के छत्रों की चोरी हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस की टीमें जांच का दावा तो कर रही हैं, परंतु अभी तक इस मामले में कोई ठोस सुराग […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!