-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम में उमड़ी आस्था की भारी भीड़, ग्राउंड जीरो पर डटे डीएम-एसपी

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

सुरक्षा से सेवा तक हर व्यवस्था पर पैनी नजर, श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

 

बदरीनाथ। भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उमड़ रहे श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए चमोली प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार स्वयं कमान संभाले हुए हैं। दोनों अधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर उतरकर सुरक्षा और सेवा से जुड़े हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया।

डीएम और एसपी ने एक अनुकरणीय संदेश के साथ दोनों अधिकारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसका उद्देश्य यात्रा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और तीर्थयात्रियों को विषम भौगोलिक परिस्थितियों में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना था।कड़ाके की ठंड को देखते हुए कोतवाली बद्रीनाथ में तैनात होमगार्ड जवानों को ठंड से बचाव हेतु जैकेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने जवानों को निर्देशित किया कि वे कठिन मौसम में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पूरी निष्ठा के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करें। पहली बार वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों से भी अधिकारियों ने सीधा संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें अनुशासन व सेवा भाव के साथ ड्यूटी करने की सीख दी।

इस अवसर पर जिला अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, भावना कैन्थोला, होशियार सिंह पंखोली सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गिरीश चौहान बने बद्रीनाथ मंदिर के प्रभारी अधिकारी, सुलभ दर्शन और बेहतर व्यवस्थाओं पर रहेगा जोर

चमोली। बद्रीनाथ मंदिर समिति ने  सफल संचालन और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने  के लिए मंदिर समिति के   गिरीश चौहान को अब बद्रीनाथ मंदिर के प्रभारी अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौजूदा यात्रा सीजन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बीकेटीसी प्रबंधन ने यह निर्णय […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!