टीएचडीसी की विष्णुगाढ़-पीपलकोटी लोको ट्रेन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांचः डीएम

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

चमोली। टीएचडीसी की विष्णुगाढ़-पीपलकोटी लोको ट्रेन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। इस मामले में डीएम तथा एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम और एसपी ने टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ सुरंग के भीतर घटनास्थल का जायजा लेते हुए लोको ट्रेनों की आपसी टक्कर की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये। परियोजना महाप्रबंधक को श्रमिकों की सुरक्षा हेतु आवश्यक तकनीकी एवं मानवीय सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बता दे कि बीती रात शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर श्रमिकों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। उस समय सुरंग के भीतर कुल 109 श्रमिक मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं परियोजना प्रबंधन द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया।जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता से कार्य करने पर सभी संबंधित विभागों, चिकित्सकों एवं परियोजना प्रबंधन की सराहना की।

 

इस दौरान परियोजना महाप्रबंधक अजय वर्मा, प्रबंधक केपी सिंह, एसडीएम आरक. पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में भाजपाई, कांग्रेस का पुतला फूंका

चमोली। चमोली भाजपा भी बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवादों में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के समर्थन में कूद पड़ी है। इसके चलते भाजपाईयों ने पुराने पेट्रोल पंप चैराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विवादों में आ घिरने पर अब भाजपा ने […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!