औली में पड़ी बर्फ, जोशीमठ औली रोपवे बंद होने से पर्यटक मायूस

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 12 Second
चमोली।औली में बर्फ पड़ने से सर्दी बढ़ने लगी है।जोशीमठ से औली जाने वाली सड़क में ठंड से पाला जम रहा है।जिससे सड़क मार्ग पर पाला पड़ने के कारण वाहन फिसलने का खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसे हालात में पर्यटकों को औली तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आती है। रात भर सड़कों पर बरसने वाली ओस सुबह पाले में तब्दील हो जाती है, जिसके चलते वाहन चलाने में परेशानी होती है।
औली के होटल ब्यवसाई अंति लाल शाह का कहना है कि बर्फ तो औली में गिर गई मगर रोपवे बाद बंद होने के कारण यात्री कम आ रहे है।
उत्तराखण्ड का मुख्य पर्यटन केंद्र औली जोशीमठ का काफी ऊंचाई पर स्थित इलाका है। यहां पहुंचने वाला सड़क मार्ग सर्दी के मौसम में काफी खतरनाक हो जाता है। इस सड़क मार्ग पर पाला पड़ना शुरू हो गया है। गनीमत है कि अभी बर्फबारी कम हुई है, नहीं तो सड़क पर आवागमन करना और भी कठिन हो जाता है। जोशीमठ से औली को जाने वाला रोपवे फिलहाल बंद चल रहा है। दरअसल जोशीमठ में हुए भू धंसाव के बाद से जोशीमठ औली रोपवे बंद है  रोपवे अगर सुचारू होता तो औली पहुंचने में इतनी दिक्कत नहीं होती। रोपवे सुचारू होने पर औली पहुंचने वाले यात्री लगभग 70 प्रतिशत पर्यटक रोपवे के माध्यम से ही औली पहुंचता था। इस साल सभी पर्यटकों को सड़क मार्ग से होते हुए ही औली पहुंचाना पड़ेगा लेकिन इस साल औली पहुंचने के लिए एकमात्र विकल्प सड़क मार्ग है। जिस पर पाला पड़ने से खतरा बढ़ सकता है।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित 

गोपेश्वर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जोशीमठ ब्लॉक के पैनी व सेलंग मेें आयोजित शिविर में प्रतिभाग कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए […]

Subscribe US Now

Share