भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में भाजपाई, कांग्रेस का पुतला फूंका

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

चमोली। चमोली भाजपा भी बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवादों में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के समर्थन में कूद पड़ी है। इसके चलते भाजपाईयों ने पुराने पेट्रोल पंप चैराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विवादों में आ घिरने पर अब भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके चलते भाजपा महेंद्र भट्ट के समर्थन कूद पड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल के नेतृत्व में भाजपाईयों ने बुधवार को पुराने पेट्रोल पंप चैराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस के विरूद्ध जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भडास निकाली। इस अवसर पर वक्ताओं का कहना था कि महेंद्र भट्ट को बेवजह इस मामले में बदनाम किया जा रहा है। वह जमीनी कार्यकर्ता होने के चलते विवादों से हमेशा दूर रहे हैं। अब अंकिता भंडारी मामले से उनका नाम जोड़कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
इस दौरान गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, नगराध्यक्ष सतेंद्र असवाल, भरत गड़िया, नंदन बिष्ट, महेंद्र राणा, रामेश्वर प्रसाद सेमवाल, डीपी पुरोहित, चंद्रकला तिवाड़ी, शांति राणा, नंदी राणा, उमेश भट्ट, वत्सला सती, सुरेंद्र नेगी, दीपक भट्ट, अमित मिश्रा, जिला मीडिया समन्वयक मोहन नेगी, उपेंद्र भंडारी आदि शामिल रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीएचडीसी परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे,टीबीएम साइट पर सुरंग निर्माण का कार्य बंद

  टीएचडीसी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बनी दुर्घटना का कारण जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पीपलकोटी। विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना पीपलकोटी में मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था में हुई बड़ी चूक से दो लोकों ट्रेन की आपस में जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!