सेल्समैन लूट का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप

 

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुई सेल्समैन से लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

30 दिसंबर 2025 को जगजीतपुर स्थित देशी शराब ठेके से पैसे लेकर रुड़की जा रहे सेल्समैन कृष्णा राणा को पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास रोककर बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने विशेष टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए। एएसपी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मैनुअल व डिजिटल पुलिसिंग तथा सीआईयू के सहयोग से साक्ष्य जुटाए। 3 जनवरी 2026 को नहर पटरी तिरछापुल के पास से श्रवण गिरि और प्रणव को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 4.06 लाख रुपये नकद, लूट की रकम से खरीदा गया मोबाइल, 315 बोर तमंचा और चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना स्वीकार की। दोनों आरोपी पूर्व में भी यूपी व उत्तराखंड में कई लूट मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अन्य दो फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोहन नेगी बने डिग्री कॉलेज गोपेश्वर के पीटीए अध्यक्ष

गोपेश्वर।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को अभिभावक शिक्षक संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से मोहन नेगी को अध्यक्ष, लोकेन्द्र रावत को उपाध्यक्ष, शांति प्रसाद नौटियाल को कोषाध्यक्ष, डॉ डीएस नेगी को सचिव, दीना देवी को सहसचिव चुना गया। जबकि अजय ठाकुर, […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!