गोपेश्वर। संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय और समानता के प्रणेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला तथा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक बुटोला ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त किया। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और वे समानता व न्याय के सबसे बड़े प्रतीक हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण,वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार,जिला महामंत्री: संदीप झिंक्वाण,जिला संरक्षक (से.नि. कर्मचारी-शिक्षक संगठन) राजेन्द्र सिंह रावत ,मदन लोहानी, नगर पार्षद मनमोहन नेगी, ब्लॉक महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल, क्षेपंस कैलाश चंद्र, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह रावत एवं वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप नेगी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

