Read Time:1 Minute, 41 Second
चमोली। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने गौंणा भैरवनाथ मंदिर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।
शनिवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने निजमुला घाटी का भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याएं सुनी। विधायक लखपत बुटोला ने गौंणा भैरवनाथ मंदिर में पूजा – अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गौंणा भैरवनाथ मंदिर के प्रांगण का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने निजमुला विरही मोटर मार्ग का निरीक्षण कर विभाग को क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर तेजी से कार्य करने के दिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, जिला महामंत्री मुकुल बिष्ट,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उषा रावत, अरविंद नेगी, संदीप सिंह झिंकवाण, राकेश सेंजवाल, सचिन गाड़िया, योगेंद्र बिष्ट प्रमोद बिष्ट, रविंद्र बर्तवाल, अशोक सैंजवाल, प्रधान ब्यारा राजेंद्र फर्स्वाण प्रधान निजमुला पुष्कर लाल, प्रधान गौना नरेंद्र सिंह,प्रधान पगना देवकी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

