गौचर में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 25 Second
गौचर।मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा महोत्सव में कृषि क्षेत्र में उत्साहवर्धक कार्य करने हेतु मत्स्य पालन में मुल्लागांव ग्वाड की लीला देवी व ग्राम पिण्डवाली की सीता देवी को परम्परागत हस्तशिल्प में अपर बाजार चमोली की सुनीता देवी, ग्राम गमशाली की रूकमणी देवी, पर्यटन क्षेत्र में मंडल की पूजा देवी तथा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण में योगदान और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित ग्राम मठ की चन्द्रकला तिवारी, गोपेश्वर की मीना तिवारी और पीपलकोटी की शशी देवली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए जनपद के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। थराली विधायक भोपाल राम टम्टा ने जनपद के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त किया।
विभिन्न योजना के लाभार्थियों को चैक वितरण
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत दुआ की राजेश्वरी देवी, कुसुम देवी और यशोदा देवी तथा अटल आवास योजना के तहत ग्राम सूकी सुराईथोटा की नन्दी देवी एवं ग्राम तोलमा सुराईथोटा की सरिता देवी को भवन की चाबियाँ प्रदान की। नीमा मैठाणी को उत्कृष्ट कृषि कार्य हेतु 25 हजार का चैक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवक मंगल दल बूरा, लुणतरा एवं वादुक को 75-75 हजार रूपए और महिला मंगल दल आला जोखना को 37500 हजार रुपये का चैक वितरण किया।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा जाना तय सीएम धामी

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कई कैबिनेट मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चार सेटों में दाखिल नामांकनपत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के […]

Subscribe US Now

Share