कीर्तिनगर में बस और टाटा सुमो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, 32 यात्री सुरक्षित

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

कीर्तिनगर। कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर कैलाश होटल के पास एक सड़क हादसे में सर्विस बस और टाटा सुमो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टाटा सुमो चालक घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:25 बजे डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि सर्विस बस (UK11PA-0933) और टाटा सुमो (UK13TA-0371) की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में टाटा सुमो चालक विकास कुमार (28) पुत्र नरेंद्र लाल, निवासी ग्राम सौर तल्ला, पट्टी चलणस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए। उन्हें तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य बताई है।

बस में करीब 31 से 32 यात्री सवार थे। बस चालक कल्याण बिष्ट (37) निवासी ग्राम कालीमाटी, पोस्ट मालकोट, जनपद चमोली तथा परिचालक अनूप सिंह रावत (31) निवासी ग्राम कोठी, पोस्ट जैटा, कर्णप्रयाग थे।

जानकारी के अनुसार, बस नंदानगर-घाट से हरिद्वार जा रही थी, जबकि टाटा सुमो श्रीनगर की ओर आ रही थी। दुर्घटना के बाद बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित पाए गए। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस ने घायल चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता मिलन में 16 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण; डीएम ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

गोपेश्वर। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!