पीपलकोटी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पीपलकोटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी एक माह तक चलने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक पंत ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अरुण राणा एवं भरत राणा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट तथा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य संतोषी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र फर्स्वाण राजेंद्र हटवाल गुड्डू सिंह सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को दोहराते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।


