राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं को मिलेगी नई पहचान

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, फेक न्यूज पर अंकुश और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर दिया जोर

देहरादून। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) ने डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में नई पहल करते हुए डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ किया। जिला सूचना कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्वयं पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर इस पहल की शुरुआत की।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पॉडकास्ट सूचना और संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इसके जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी जानकारियों को आम जनता तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी और आमजन तक सूचनाओं की पहुंच और मजबूत होगी।

फेक न्यूज से बचने के लिए सतर्कता जरूरी

तिवारी ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही फेक न्यूज पर चिंता जताते हुए कहा कि डिजिटल दौर में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करे। बिना पुष्टि के भ्रामक सूचनाओं को आगे बढ़ाना समाज के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने विश्वसनीय सूचनाओं के प्रसार को समय की आवश्यकता बताया।

लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिला रहा सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हरेला, इगास और छठ पूजा जैसे पर्वों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों से स्थानीय परंपराओं को वैश्विक पहचान मिल रही है।

उन्होंने युवा पीढ़ी और पत्रकारिता के विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक संवाद, विश्वसनीय जानकारी और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए करने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद सूचना महानिदेशक ने जिला सूचना कार्यालय देहरादून का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी, अपर जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश कोठारी सहित कार्यालय के समस्त कार्मिक मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट

मंगलवार को उद्धव-कुबेर की देव डोलियां शीतकालीन प्रवास के लिए होंगी रवाना, योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर में विराजेंगी आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरी विशाल के मंदिर के कपाट सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के […]

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!