गोपेश्वर में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, देश के लिए किए गए योगदान को किया याद

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 13 Second

गोपेश्वर। स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके देशसेवा के योगदान को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, कृषि एवं वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुरेश डिमरी ने कहा कि वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनके नेतृत्व में भारतीय सेना की निर्णायक भूमिका रही और पूर्वी पाकिस्तान की मुक्ति के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ। हरित क्रांति को गति देकर उन्होंने किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया, जिससे भारत खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा।

इसके साथ ही 14 बड़े बैंकों के राष्ट्रीयकरण के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का विस्तार गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वहीं वर्ष 1974 में पोखरण में देश के पहले परमाणु परीक्षण के साथ भारत ने अपनी वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमता का परिचय दुनिया को दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और देशसेवा के संकल्पों पर चलने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, एससी प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवाण, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी, जिला महामंत्री रविंद्र बर्त्वाल, एससी महिला जिलाध्यक्ष महेशी देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी सूर सिंह बिष्ट, महेंद्र नेगी, नरेंद्र बर्त्वाल, मुकुल बिष्ट, जगतलाल, दीवान सिंह रावत, राकेश बिष्ट, प्रदीप नेगी, जयवीर नेगी, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र लाल, नगर महिला अध्यक्ष विजया कंडारी, पूर्व पार्षद लीला रावत, नगर पार्षद सावित्री बिष्ट, यमुना कुंवर, मुन्नी कंडेरी, मनीष नेगी, जयपाल कोहली, ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल लाल, मोहनलाल, युवा कांग्रेस के सुमित एवं संजू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!