सीडीओ की अध्यक्षता में होगा आयोजन, मौके पर सुनी जाएंगी जनसमस्याएं
चमोली, 25 नवंबर। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 28 नवंबर को विकासखंड गैरसैंण के मेलबगड़ में जिला स्तरीय बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।
इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से जनसामान्य से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।


