योगी आदित्यनाथ के बाद भाजपा शासित राज्यों में धामी को लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों मे स्थान मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय: महेंद्र भट्ट

jantakikhabar
1 0
Read Time:4 Minute, 47 Second

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह के सर्वे मे मिली बड़ी उपलब्धि

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह के सर्वे मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा शासित राज्यों मे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची मे स्थान मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए सीएम को बधाई दी है।

भट्ट ने कहा कि देश के युवा मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से देशभर में योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है और इससे राज्य का गौरव बढ़ा है।
मुख्यमंत्री धामी के कई फ़ैसले देशभर में नजीर बने हैं ।उनके बड़े फैसलों और राज्य के विकास को लेकर लिए गए नीतिगत निर्णयों से अलग छवि उभरी है। खासकर मातृशक्ति और युवा वर्ग में राज्य के हित में लिए गए फैसलों से मुख्यमंत्री धामी खासे चहेते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह द्वारा अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सीएम योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर पोल कराया। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर 51.1 फीसद जनता ने पोल कर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर मुहर लगाई है। जबकि पोल के दौरान जनता ने कमेंट के माध्यम से भी मुख्यमंत्री धामी के फैसलों और कामकाज की खुलकर तारीफ की है। यह सुखद एवं उत्तराखण्ड के गौरव बढ़ाने की बात है ।
विकास कार्यों को लेकर नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों(एसडीजी) रैंकिंग में भी देश भर में उत्तराखंड को पहला स्थान दिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने अपने काम पर लोकप्रियता की लंबी लकीर खींची है। इधर, मुख्यमंत्री धामी की आमजनों के बीच तथा सोशल मीडिया में भी खासी लोकप्रियता है।

भट्ट ने कहा कि देश का पहला सख्त नकलरोधी कानून लागू कर मुख्यमंत्री धामी ने देश के लिए नजीर पेश की है। खासकर उत्तराखंड के बाद यूपी और केंद्र सरकार ने कड़ा नकलरोधी कानून लागू किया है। इसके अलावा  संविधान में दी गई समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी कानून की व्यवस्था को सबसे पहले राज्य में लागू करने का निर्णय लेकर देशभर में मिसाल कायम की है। सैकड़ों हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई, सख्त दंगारोधी कानून, धर्म परिवर्तन कानून जैसे कई बड़े कानून अमल मे लाये गए। सिलक्यारा सुरंग आपदा में 41 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू, जोशीमठ आपदा से निपटने से लेकर हल्द्वानी और राज्य में हाल ही में केदारनाथ आपदा समेत अन्य स्थानों पर आई आपदा में मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सूझबूझ से जिम्मेदारी निभाई है।  कुशल राजनीतिज्ञ की भूमिका में भी युवा मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा चुनाव में देशभर में जहां ताबड़तोड़ जनसभाएं की हैं, वहीं उत्तराखंड की पांचों सीटों पर रिकॉर्ड वोटों से जीत दिलाई है। हर लिहाज से राज्य के विकास को गति दे रहे धामी के नेतृत्व मे राज्य देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी मे बढ़ने की दिशा मे अग्रसर है। धामी के नेतृत्व मे राज्य का देश भर मे सम्मान बढ़ा है और यह राजयवासियों के लिए गर्व का विषय है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक के तबादले पर रो पड़ी नंदाकिनी घाटी

  20 बरस दुर्गम में सेवा देने पर ग्रामीणों ने दी भावुक विदाई, फफक कर रो पड़े छात्र- छात्राये.. ग्राउंड जीरो से संजय चौहान! ये दृश्य न तो किसी बेटी के ससुराल जानें का था, न तो नंदा देवी राजजात /लोकजात यात्रा में नंदा की डोली का कैलाश विदा होने […]

You May Like

Subscribe US Now

Share