भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा , पीएम मोदी ने बहुत दिया, अब देने की बारी हमारी 

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:4 Minute, 36 Second

 

लोकसभा चुनाव से पहले  जोत सिंह बिष्ट के साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने  ली भाजपा की  सदस्यता,

सीएम  पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया पार्टी में स्वागत

देहरादून। सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का मुखिया होने के नाते वे पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा का पूरा पूरा ख्याल रखेंगे । उन्होंने सदस्यता लेने वाले सभी लोगों का फूल माला एवं पार्टी पटका पहनाकर स्वागत करते हुए कहा, अच्छे लोगों की सुशासन और विकास को समर्पित पार्टी में हमेशा जरूरत है । इस शुभ शुरुआत के बाद चुनाव प्रक्रिया तक इसी तरह के बड़े बड़े ज्वाइनिंग के कार्यक्रम पार्टी करने जा रही है । उद्देश्य स्पष्ट है, स्वच्छ छवि और सक्षम अच्छा नेता या कार्यकर्ता कहीं भी होगा उसका विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत करना है। उन्होंने कहा कि पीएम  मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला जारी  है । आज आम जनता और राजनैतिक कार्यकर्ता सभी राज्य और देश का विकास होते अपनी आंखों से देख रहे हैं। यही वजह है कि सामाजिक और नैतिक दबाव के कारण पार्टी में शामिल होने की लहर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देवभूमि के प्रत्येक घर तक विकास पहुंचा है यही वजह है कि उनके हृदय में मोदी  बसते हैं । विगत साढ़े नौ वर्षों में पीएम  मोदी  ने हमारे लिए बहुत किया है अब हमारी उनके लिए करने की बारी है । जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है, इसलिए इस बार की जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए जिसकी विरोधी कल्पना भी नहीं कर सकें।

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है ।रविवार को आप पार्टी छोड़ने वाले मुख्य संगठन समन्वयक रहे जोत सिंह बिष्ट सहित  कई पदाधिकारियों ने  सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
बलबीर रोड़ स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी ने अपने राष्ट्र स्तरीय पार्टी ज्वाइनिंग अभियान का प्रदेश में आगाज किया  । इससे पहले कार्यक्रम में  सोमवार को  आप और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इसमे आप पार्टी के प्रदेश मुख्य संगठन समन्वयक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  जोत सिंह बिष्ट, कमलेश रमन,  आरपी रतूड़ी, हेम आर्य, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष  रत्नमणि भट्ट, चकराता से  जगत सिंह चौहान, एडवोकेट हिम्मत सिंह बिष्ट प्रमुख रहे । प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में जॉइनिंग कमेटी के प्रदेश प्रभारी  गोविंद बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष  नीरू देवी, शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, टिहरी जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने ली जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

रुद्रप्रयाग।गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ […]

Subscribe US Now

Share