उज्वल स्वायत्त सहकारिता शिमली, विकासखंड कर्णप्रयाग की वार्षिक आम सभा का आयोजन संपन्न

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second
चमोली।उज्वल स्वायत्त सहकारिता शिमली विकासखंड कर्णप्रयाग की वार्षिक आम सभा का आयोजन एक निजी होटल शिमली, कर्णप्रयाग  में किया गया। बैठक में 15 ग्राम संगठनो के 238 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि   सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सीमा कंडारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
 आम सभा बैठक में बिजनेश प्रमोटर भूपेंद्र कुमाई ने  वर्ष 2023/24 की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर  कलस्टर  की नई कार्यकारिणी में का चुनाव भी किया जिसमें  संगीता देवी को अध्यक्ष  भारती देवी को कोषाध्यक्ष, श्रीमती गंगा  देवी  को सचिव पद के लिए  सर्व सहमति से चुना गया।
 महेंद्र कफोला  द्वारा महिलाओ को वार्षिक आम सभा के उदेश्य एवं अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वाहन के साथ ही रीप एवं एन आर एलम परियोजनाओं की जानकारी दी गयी।  इस अवसर पर राजबर बिष्ट ने कहा कि  ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी  करते हुए परियोजना से जुड़ी गतिविधियों का सही समय पर पूर्ण रूप से संपादित करने हेतु कहा। साथ ही सहायक विकास अधिकारी  सीमा कंडारी द्वारा सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा झुमेलो, लोकगीत, एवं सांस्कृतिक की शानदार प्रस्तुति दी गयी।
 इस अवसर पर विकास खंड कर्णप्रयाग  मॉन्ट्रिंग इवेल्यूएशन अर्जुन सिंह कंडारी ब्लाक मिशन प्रबंधक प्रशांत सूरी, आजीविका समन्वयक ताजबर  फरस्वान, कृषि पाशुपालन अरविन्द खुमरियाल, आई पी आर पी सावित्री देवी एवं कार्यक्रम में समस्त बोर्ड सदस्य,   कलस्टर कार्मिक भूपेंद्र कुमाई अंजलि नेगी, गीता देवी, उमा देवी, शिवानी, दिव्या खंडूड़ी, लक्ष्मी देवी प्रतिमा देवी सहित सभी ग्राम संगठनो से महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन ताजबर फर्स्वाण द्वारा किया गया।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने शनिवार को किया जनपद चमोली का भ्रमण

चमोली।जनपद के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने शनिवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत उन्होंने जिला चिकित्सालय, राइका गोपेश्वर व पीजी कॉलेज गोेपेश्वर का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद राजकीय इंटर कॉलेज बैरांगना में पौध रोपण किया। तत्पश्चात दशोली ब्लाक के कोटेश्वर […]

You May Like

Subscribe US Now

Share