शहीदों के बलिदान को नमन कर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 11 Second

राज्य स्थापना दिवस पर कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री, आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग को किया याद

 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और शहादत को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण वर्षों तक चले आंदोलन, जनसंघर्ष और असंख्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति, युवाओं, छात्रों, पूर्व सैनिकों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक संघर्ष और दृढ़ संकल्प से पृथक राज्य का सपना साकार हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का योगदान इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इन वर्षों में प्रदेश ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाने को सरकार प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन संघर्षों और बलिदानों को स्मरण करने का दिन भी है, जिनकी बदौलत उत्तराखण्ड को अलग पहचान मिली। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल पहचान को संरक्षित रखते हुए प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों ने जिस विकसित, समृद्ध और खुशहाल उत्तराखण्ड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, सचिव युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!