श्रीनगर में पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, परिजनों ने आधे घंटे जाम किया हाईवे

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 49 Second

चमोली। जोशीमठ मोल्टा निवासी (हाल निवास गोपेश्वर) 65 वर्षीय व्यक्ति की हरियाणा पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। पोस्टमार्टम में हो रही देरी से नाराज़ परिजनों और यूकेडी नेत्री सरस्वती देवी के नेतृत्व में लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर मोर्चरी के पास करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया।

 

मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। परिजनों का आरोप था कि मौत के दो दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, वहीं पुलिस का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एम्स ऋषिकेश से बुलाई गई थी, जिनके पहुंचने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

 

बताया जा रहा है कि बीते रविवार को हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में लाए जा रहे बलवंत सिंह की श्रीनगर बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी बिना वर्दी के घर पहुंचे और खुद को हरियाणा पुलिस बताकर उनके पिता को अपने साथ ले गए। उनका दावा है कि घर से ले जाते समय वे पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई।

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण उनकी मौत हुई। उनका यह भी कहना है कि श्रीनगर अस्पताल में मौत होने के बाद हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर मौके से चली गई, जबकि परिजन तब तक नहीं पहुंचे थे।

परिजनों के दबाव पर सोमवार शाम गोपेश्वर में हरियाणा पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात तक पंचनामा की प्रक्रिया चलती रही। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

 

स्थानीय पुलिस के अनुसार, बलवंत सिंह के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने पर पहले कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने यह भी बताया कि हरियाणा के रोहतक से आई टीम के साथ एक अन्य आरोपी भी था, जिसके चलते टीम स्थानीय पुलिस को सूचना देकर वापस लौट गई।

 

मामले को लेकर परिजन और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नंदा नगर की बेटी रिया ने मणिपुर में गाड़ा जीत का झंडा, थांग-टा मार्शल आर्ट में जीता स्वर्ण पदक

चमोली। सीमांत जनपद के नंदा नगर क्षेत्र की होनहार खिलाड़ी  रिया ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय (All India University) थांग-टा खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। मणिपुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिया ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!