भाजपा हाई कमान ने दुष्यंत गौतम को प्रदेश प्रभारी के रूप में फिर दी उत्तराखंड की बड़ी जिम्मेदारी

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:1 Minute, 56 Second

प्रदेश पार्टी नेताओं में खुशी ,जल्द देहरादून आने की संभावना
देहरादून ।लोकसभा चुनाव 2024 में बहुत कम समय रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति को धार देने में लग गए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इसमें एक बार फिर से दुष्यंत कुमार  गौतम को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से जारी हुई लिस्ट में दुष्यंत गौतम को उत्तराखंड का प्रभार  दिया गया है। दुष्यंत गौतम इससे पहले भी उत्तराखंड के प्रभारी थे और उनके काम को देखकर उन्हें फिर से प्रदेश का प्रभार मिला है। दुष्यंत गौतम की तैनाती के बाद उत्तराखंड भाजपा के नेता भी खुश हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दुष्यंत गौतम एक बार फिर से हम सब का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम को प्रभार मिलने से भाजपा राज्य में और ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कार्य शैली बिल्कुल अलग है। रणनीति बनाने में उनका कोई तोड़ नहीं है।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जल्दी ही दुष्यंत गौतम प्रदेश की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

पूर्व आईएएस अफसर रणवीर सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन देहरादून। कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के संयोजक मलिकार्जुन खड़गे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे, उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड से परिवर्तन का आह्वान किया। न्याय के लिए संघर्ष कर रहे राहुल गांधी के हाथों […]

You May Like

Subscribe US Now

Share