![cropped-AAPNKHABAR-1.jpg](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/cropped-AAPNKHABAR-1.jpg)
Read Time:1 Minute, 30 Second
चमोली: दशोली ब्लॉक के ग्राम ठेली की रंजना रावत ने जीडी आईटीबीपी 179 कैडेट में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जनपद चमोली का नाम रोशन किया है।
शुक्रवार को चंडीगढ़ पंचकूला में आईटीबीपी के 482 जीडी बैच के 179 कैडेट की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई, वर्ष भर हुई ट्रेनिंग के दौरान चमोली की रंजना को 179 कैडेट में सर्वश्रेष्ठ कैडेट का अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस दौरान रंजना के पिता और माता गुड्डी देवी अपनी बेटी को सेना की वर्दी में देखकर भावुक हो गए।
![](http://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG_20231215_153211-236x300.jpg)
रंजना बताती है कि बचपन से वह देश सेवा के लिए सेना में जाने का सपना था उसे आईटीबीपी में जाने का मौका मिला खुद को गौरवांवित महसूस कर रही है।पूर्व प्रधान सुरेन्द रावत ने बताया कि रंजना की इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्र वासी गर्व महसूस कर रहे है। रंजना हमेशा समाजिक सांस्कृतिक ओर जन हित को लेकर समाज से जुड़ी रहती थी और रंजना क्षेत्र की पहली लड़की है जो सेना में शामिल हुई।
![Avatar](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-31-at-11.19.38.jpg)