बिकासनगर,प्रेमी से ही करवा दी पति की हत्या,

jantakikhabar
1 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:4 Minute, 37 Second

विकासनगर।पत्नी  ने अपने पति को अपने प्रेमी के बीच मनाई जा रही रंगरलिया रोड़ा बनता देख प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला वह हत्या आरोपी प्रेमी को जेल भेजा। एक दिन पूर्व चौकी डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत जलालिया पीर के पास यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद मिर्तक की पहचान अरूण कुमार उर्फ जुगनू निवासी गांव बुलाकीवाला विकासनगर के रूप में की गई थी। उसके बाद मृतक के भाई नितिन ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव का पंचनामा पर परीक्षण के लिए भिजवाया और घटना  को लेकर सीसीटीवी फुटेज एवं मुख्य तंत्र के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस को पता चला कि पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश शादी ब्याह में काम के सिलसिले में विकास नगर आने वाले परम सिंह की मुलाकात एक वर्ष पूर्व एक विवाह समारोह के दौरान रमिता से ग्रीन व्यू होटल में हुई थी। इसके बाद दोनो की बातचीत होने लगी और मामला प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गया था। दोनो अक्सर विकासनगर में कालिंदी अस्पताल रोड पर एक होटल में मिलने लगे। इस दौरान रमिता ने अपने प्रेमी को बताया कि पति अरूण जो सब्जी की ठेली लगाने का कार्य करता है अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। यदि उसे रास्ते से हटा दिया जाए तो हम दोनो आसानी एक दूसरे के साथ रह सकते हैं। इसके बाद प्रेमी ने हत्या की साजिश प्रेमिका के साथ मिलकर रच डाली और 18 अक्टूबर को सहारनपुर से विकास नगर आया तथा प्रेमिका के पति को फोन से बुलाया। विकासनगर में एक देसी शराब के ठेके से प्रमी ने देसी जाफरान खरीदी तथा अरूण के आने पर उसके साथ जलालिया होते हुए यमुना नदी के किनारे गया। वहां अरूण को शराब पिलाई तथा जैसे ही अरूण बाथरूम करने के लिये नदी के किनारे गया आरोपी ने पीछे से अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया। बाद में अपनी प्रेमिका रमिता को फोन के माध्यम से घटना की सारी जानकारी दी।

मृतक घटना से पूर्व परम सिंह नाम के व्यक्ति के साथ गया था। किसके चलते पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और परम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना मुंह खोलते हुए हत्या की पूरी घटना पुलिस के सामने रख दी। मृतक घटना से पूर्व परम सिंह नाम के व्यक्ति के साथ गया था। किसके चलते पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और परम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना मुंह खोलते हुए हत्या की पूरी घटना पुलिस के सामने रख दी। यही नही पति की हत्या की साजिश रचने

वाली पत्नी रमिता को भी गिरफ्तार किया। हत्याकांड के कुलसी के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी परम सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र हरज्ञान सिंह निवासी मौहल्ला शिवपुरी कस्वा थाना धनौरा मण्डी जिला अमरोहा व मृतक की पत्नी रमिता निवासी बुलाकीवाला थाना विकासनगर को सलाखों के पीछे भेजा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली,भालू ने किया हमला, घायल हायर सेंटर रेफर

चमोली : लकड़ी लेने जंगल गए व्यक्ति को भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल किया गया। जिसे ग्रामीणों ने जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। दशौली के ईरानी गांव के नजदीक शनिवार को आनंद सिंह पुत्र। नारायन सिंह  […]

Subscribe US Now

Share