एनटीपीसी और ग्रामीणों के बीच वार्ता  विफल; अनिश्चितकालीन कार्यबंदी और धरना जारी

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

ज्योर्तिमठ।  विकासखंड ज्योर्तिमठ ब्लॉक के ढाक तपोवन,बड़ागांव मेरग,कुंडीखोला के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एनटीपीसी  प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीणों के बीच आज आयोजित की गई वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। बैठक में किसी भी ठोस सहमति न बन पाने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक एनटीपीसी का संपूर्ण कार्य बंद रहेगा और धरना प्रदर्शन उग्र रूप से जारी रहेगा।

बड़ागांव की प्रधान बीना देवी ने कहा आज एनटीपीसी  और ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के बीच कई घंटों तक चर्चा चली, लेकिन रोजगार, मुआवजा और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुख्य मुद्दों पर गतिरोध कायम रहा। ग्रामीणों के विरोध के कारण परियोजना का सारा कामकाज ठप पड़ा है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधियों ने कहा, “प्रबंधन केवल कोरे आश्वासन दे रहा है। अब आर-पार की लड़ाई होगी।

धरना स्थल पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने घोषणा की है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, एनटीपीसी प्रशासन उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं।

​”जब तक लिखित में ठोस आश्वासन और मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक न तो काम शुरू होगा और न ही धरना खत्म होगा।” —  पूर्व प्रधान ढाक मोहन लाल

इस अवसर पर अजीतपाल रावत, बलबीर बिष्ट मोहन लाल,मिथिलेश फर्स्वाण,विजया देवी,अंजली खत्री,अनुराधा देवी,कमला देवी,लक्ष्मी खत्री मुसी देवी विजया थपलियाल आदि लोग शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजमुला-विरही मोटर मार्ग पर डामरीकरण में मानकों की अनदेखी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

चमोली। विकासखंड दशोली के निजमुला-विरही मोटर मार्ग पर इन दिनों चल रहा सुधारीकरण कार्य विवादों के घेरे में आ गया है। गाड़ी गांव के समीप किलोमीटर पांच में हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग पर केवल […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!