निजमुला-विरही मोटर मार्ग पर डामरीकरण में मानकों की अनदेखी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

चमोली। विकासखंड दशोली के निजमुला-विरही मोटर मार्ग पर इन दिनों चल रहा सुधारीकरण कार्य विवादों के घेरे में आ गया है। गाड़ी गांव के समीप किलोमीटर पांच में हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग पर केवल सिंगल कोट तारकोल बिछाया जा रहा है, जिसके बरसात आते ही टिकने की उम्मीद न के बराबर है।

 

गाड़ी गांव निवासी दीपक रावत ने निर्माण कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क पर डामरीकरण, कटिंग और सुरक्षा दीवारों का निर्माण तय मानकों के विरुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आनन-फानन में सिंगल कोट तारकोल बिछाया जा रहा है, वह आगामी बरसात की पहली बौछार भी नहीं झेल पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य पूरी तरह ‘भगवान भरोसे’ है और जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

इस संबंध में जब विभाग का पक्ष जाना गया तो ब्रिडकुल के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कार्य नियमानुसार ही किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क के इस हिस्से के लिए तैयार की गई डीपीआर में ही सिंगल कोट तारकोल बिछाने का प्रावधान किया गया है, इसी आधार पर मौके पर कार्य कराया जा रहा है,डीपीआर पीडब्ल्यूडी विभाग ने बनाई है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजादी के बाद भी 'तीसरी दुनिया' में कैद निजमुला घाटी का मौली हडूंगा गांव

चमोली। एक ओर देश डिजिटल इंडिया और आधुनिकता की उड़ान भर रहा है, वहीं चमोली जनपद के दशोली विकासखंड के अंतर्गत निजमुला घाटी का मौली हडूंगा गाँव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। आजादी के  वर्षों बाद भी यह गाँव सड़क मार्ग से नहीं जुड़ सका है, […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!