सियासी गलियारों में हलचल: कांग्रेस नेता गौरव फर्स्वाण के ‘रहस्यमयी’ पोस्ट से संगठन में खलबली

jantakikhabar
3 1
Read Time:2 Minute, 58 Second
चमोली में वरिष्ठ काग्रेश नेताओं में शुमार है,गौरव फर्स्वाण
चमोली।चमोली जिले के दशोली विकासखंड से कांग्रेस के कद्दावर नेता और क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले गौरव फर्स्वाण के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है। फर्स्वाण की इस “नाराजगी” के बाद अब कयासों का बाजार गर्म है कि क्या कांग्रेस को आने वाले समय में कोई बड़ा झटका लगने वाला है।
गौरव फर्स्वाण ने अपने पोस्ट में खुद को एक ‘कांग्रेसी कार्यकर्ता मिस्त्री’ बताते हुए लिखा कि वह ‘विश्वकर्मा’ की भूमिका में हैं। उन्होंने बेहद प्रतीकात्मक लहजे में अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा
“मुझे अब यह समझ नहीं आ रहा है कि किस देवता का घर बनाना अभी बाकी रह गया है।”
राजनीतिक विश्लेषक इस बयान के गहरे अर्थ निकाल रहे हैं। जानकारों का मानना है कि ‘मिस्त्री’ और ‘घर बनाने’ की बात कहकर गौरव ने यह संकेत दिया है कि उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीन पर मेहनत तो खूब की, लेकिन अब उन्हें अपनी भूमिका और भविष्य को लेकर संशय है।
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि क्या गौरव फर्स्वाण कांग्रेस से मोहभंग के चलते अब किसी दूसरे दल का रुख कर सकते हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या वह दूसरों का घर बनाते-बनाते अब अपना ‘सियासी घर’  बसाने की योजना बना रहे हैं?
दशोली ब्लॉक में गौरव फर्स्वाण की सक्रियता और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, यदि वह कोई कड़ा फैसला लेते हैं, तो यह स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। फिलहाल, संगठन के आला नेताओं की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अंदरखाने डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू होने की चर्चा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि गौरव की यह नाराजगी किसी ‘देवता’ शीर्ष नेतृत्व के मनाने से दूर होती है या फिर चमोली की राजनीति में कोई नया ‘धमाका’ देखने को मिलेगा।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
50 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
50 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांडुकेश्वर में तेज रफ्तार का कहर,अनियंत्रित वाहन ने पार्किंग में खड़ी कई बाइकों को रौंदा

चमोली। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर स्थित पांडुकेश्वर में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित वाहन ने पार्किंग में खड़े कई दुपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि घटना देर रात की थी और मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!