सरतोली के ग्रामीणों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

चमोली: विकास खण्ड दशोली के सरतोली के ग्रामीणों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओ से अवगत करवाया।वृहस्पति वार को गांव में सड़क,शिक्षा के साथ आपदा से नुकसान की समस्याओं को लेकर सरतोली के ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम चमोली लासी सरतोली सड़क गांव से 300 मीटर की दूरी पर 3 माह तक बन्द रही।जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पडा हालांकि वर्तमान समय में विभाग ने सड़क से मलबा हटाकर सुचारू कर लिया है।लेकिन स्थितियां खतरनाक बनी हुई हैं। इसका स्थाई समाधान नही किया गया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

पूर्व प्रधान सरतोली बताया कि लँगधार ओर मोख्मा तोक में काश्तकारों को भूस्खलन से सेकड़ो नाली जमीन का नुकसान हो गया है जिसके नुकसान के आकलन राजस्व विभाग से करवाया जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि 2013 में निर्मित चमोली लासी सरतोली सड़क का वर्तमान समय तक भी मुआवजा नही मिल पाया है।  मुख्य मंत्री द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरतोली को इंटर कॉलेज बनाये जाने की घोषणा पर भी अमल नही हुआ।सरतोली से बेरासकुण्ड सड़क की कई बार सर्वे हो चुकी है लेकिन प्रगति शून्य  है।

इस दौरान पूर्व ग्राम विजेंदर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान, सुरेंद्र रावत पूर्व प्रधान मेड ठेली, धारकोट लोकेश तोपाल, कुन्दन सिंह बिष्ट नरेंद्र सिंह हर्ष वर्धन सिंह नवीन सिंह संजय सिंह ,सुनील सिंह महेंद्र बिष्ट संदीप सिंह, पूर्ण सिंह गुसाईं , गौरव सिंह अनिल सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ के प्रभावितों ने प्रदर्शन कर किया चक्का जाम, फूंका सरकार का पुतला

3 घंटे तक किया स्वाभिमान संगठन के लोगो ने राष्टीय राज मार्ग जाम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों ने ली राहत की सांस गोपेश्वर।आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ के प्रभावितों ने शुक्रवार को मूल निवासी स्वाभिमान संगठन के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चक्का जाम किया तथा प्रदर्शन स्थल पर प्रदेश सरकार […]

Subscribe US Now

Share