जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 16 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम ढामक निवासी जगदीश प्रसाद ने पेयजल मरम्मत कार्य के भुगतान से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमानुसार जांच कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वहीं गोपेश्वर निवासी जयंती देवी की सीवरेज संबंधी शिकायत पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

गोविंद लाल ने खल्ला मंडल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त चारदीवारी का मामला उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त विद्यालयों के लिए नाबार्ड के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराने तथा नामित कार्यदायी संस्था से प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए।

बैनोली निवासी मनमोहन सिंह ने श्रम कार्ड से संबंधित समस्या रखी। जिलाधिकारी ने श्रम अधिकारी को 9 जुलाई को लोल्टी में आयोजित होने वाले श्रम शिविर के साथ आधार पंजीकरण शिविर भी लगाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।इसके अलावा जगदीश सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य फरियादियों की शिकायतों पर भी सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को 16ों शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों का सम्मान

देहरादून।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस को ‘शौर्य दिवस’ के रूप में भव्य और गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक गांधी पार्क में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!