![cropped-AAPNKHABAR-1.jpg](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/cropped-AAPNKHABAR-1.jpg)
Read Time:1 Minute, 4 Second
गोपेश्वर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गोपेश्वर-मंडल सड़क मार्ग पर बंज्याणी के पास कार संख्या UK 11A 9306 चालक सूरज सिंह पुत्र लक्षमण सिंह निवासी ग्राम पगना पोस्ट पगना नंदानगर घाट जनपद चमोली शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया।जिसे यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल द्वारा मौके पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया। यातायात को शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राईडिंग व ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर चमोली पुलिस द्वारा सघन चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
![Avatar](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-31-at-11.19.38.jpg)