आयशा एवं सनूप को मिला प्रथम कर्मयोगी स्व. नंदराम पुरोहित स्मृति सम्मान

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में गुरूवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के पूर्व लेखाकार स्व. नंदराम पुरोहित की पुण्य स्मृति में पुरोहित स्मृति न्यास द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को हर वर्ष यह सम्मान दिया जायेगा। शैक्षिक सत्र 2021- 22 में बीएड विभाग की छात्रा आयशा (82.30 फीसदी अंक) एवं छात्र वर्ग में हिंदी विभाग के सनूप लाल (78 फीसदी अंक) को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर मुख्य विकास अधिकारी चमोली डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला ने स्व. नंदराम पुरोहित स्मृति सम्मान से पुरस्कृत किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह छात्रों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित करेंगे। प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल ने कहा कि स्व. नंदराम पुरोहित शासकीय कार्यों के प्रति एक समर्पित कर्मचारी थे। इस अवसर पर डीपी पुरोहित, प्रो. चंद्रावती जोशी, डॉ. शिवलाल, डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. रमाकांत यादव मीडिया कोऑर्डिनेटर डीएस नेगी आदि उपस्थित थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगीता ने साहित्य के क्षेत्र में बनाया अलग स्थान, मिल चुका है काव्य गौरव सम्मान

गोपेश्वर (चमोली)। यदि मन में दृढ़ निश्चय हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। इसी का उदाहरण है संगीता बिष्ट जो कि काइस्ट अकादमी में अध्यापिका के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ लेखिका, कवयित्री, समाजसेविका तथा नृत्य कला में भी उनकी विशेष रुचि है। संगीता बिष्ट की प्राथमिक शिक्षा […]

You May Like

Subscribe US Now

Share