राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में 45वां वार्षिकोत्सव: पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

 

कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग का 45वां वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने पुष्प मालाओं के साथ मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने शिक्षा और कौशल विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि”वर्तमान दौर में छात्र-छात्राओं के भीतर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का होना अत्यंत आवश्यक है। प्रतिस्पर्धा ही वह माध्यम है जिससे नई और छिपी हुई प्रतिभाओं को उभरने का उचित अवसर मिलता है।”

उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन भविष्य की नींव रखने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम में उमड़ी आस्था की भारी भीड़, ग्राउंड जीरो पर डटे डीएम-एसपी

सुरक्षा से सेवा तक हर व्यवस्था पर पैनी नजर, श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक   बदरीनाथ। भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उमड़ रहे श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए चमोली प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!