गोपेश्वर। ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण गैरसैण में आगामी नौ मार्च से 13 मार्ग तक विधानसभा के बजट सत्र के लिए चमोली जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गईं है। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को भराडीसैण में प्रस्तावित बजट सत्र के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गईं। इस दौरान गैरसैंण में 9 मार्च से 13 मार्च तक होने वाले बजट सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाए। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई संचार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक विभागीय तैयारियों की समीक्षा की गईं। डीएम ने विभागों को सत्र के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सनिश्चित करने को कहा। बैठक में पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारियों ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
ग्रीष्मकालीन राजधानी विधानसभा बजट सत्र के लिए चमोली जिला प्रशासन ने कसी कमर
Read Time:2 Minute, 0 Second

