पीपलकोटी। स्थानीय क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, पीपलकोटी (सेमलडाला) द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 04 मई 2026 को अस्पताल परिसर में महिला रोग विशेषज्ञ (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) उपलब्ध रहेंगी।
अक्सर पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव के कारण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए इस एक दिवसीय ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सालय प्रशासन ने अपील की है कि क्षेत्र की जो भी महिलाएं या बहनें किसी भी प्रकार की स्त्री रोग संबंधी समस्या से जूझ रही हैं, वे सोमवार को चिकित्सालय पहुँचकर विशेषज्ञ परामर्श और उचित उपचार प्राप्त कर सकती हैं।
चिकित्सालय प्रबंधन ओर अतुल लाल शाह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें।


